ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
खेल जगतरतलाम

विधायक क्रिकेट महोत्सव – विधायक चेतन्य काश्यप ने नेहरू स्टेडियम में लिया तैयारियों का जायजा

30 मार्च को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा फार्म वितरण, 3 अप्रैल तक होंगे जमा - 16 अप्रैल से होगी शुरूआत, लाखों रूपए की इनामी प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम होगी पुरूस्कृत

Publish Date: March 30, 2023

Op(www.csnn24.com) रतलाम,  शहर में खेल प्रेमियों के लिए आयोजित होने जा रहे विधायक क्रिकेट महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। उक्त आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने विधायक चेतन्य काश्यप के साथ समिति सदस्य नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, समिति सदस्य भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, निलेश पटेल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे।
विधायक क्रिकेट महोत्सव के रूप में आयोजित हो रही लाखों रूपए इनामी राशि की क्रिकेट स्पर्धा की शुरूआत 16 अप्रैल से होगी। इसके लिए 30 मार्च को दोपहर 3 बजे से पंजीयन फार्म वितरण की प्रक्रिया शुरू हेागी। स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमें नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान से अपने फार्म ले सकती है। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल रखी गई है।
श्री काश्यप ने बताया कि विधायक क्रिकेट महोत्सव को ऐतिहासिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में लगभग 200 टीमें भाग लेगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। दोनों मैदानों को तैयार किया जा रहा है। विधायक क्रिकेट महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा। इसे खेल महोत्सव नाम इसलिए दिया गया है, क्योकि उत्सव के नाम से एक अलग भावना जागृत होती है।
श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला से रतलाम में खेलों के प्रति अच्छा वातावरण बना है। आज के युवाओं का रूझान क्रिकेट के प्रति अधिक है। यहां के खिलाड़ी बडे़ स्तर पर पहुंचे है। इसके माध्मय से युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके माध्यम से शहर में खेलों के प्रति अच्छा वातावरण निर्मित होगा।
समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। सभी टीमों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। स्पर्धा में सिर्फ शहर की टीमें भाग लेगी। टीम में दो खिलाड़ी 19 वर्ष की आयु के अनिवार्य है। आवेदन के साथ सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड भी जमा कराना होंगे। अनुज शर्मा ने कहा कि शुरूआती दौर के मैच दिन में होंगे। अंतिम दौर में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले रात्रिकालीन होंगे। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की जाएगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!