
Publish Date: March 24, 2023
(www.csnn24.com)रतलाम सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने ग्राम पंचायत डेलनपुर के सचिव कोमल सिंह पंवार को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत डेलनपुर के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओ का क्रियान्वयन सुचारु रुप से नहीं हो रहा है। ग्राम सचिव श्री पंवार बिना पूर्व सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही अनुपस्थित हैं। पदीय दायित्वों का सम्यक रुप से निर्वहन नहीं करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के कारण कोमल सिंह पवार पर पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।





