देशस्वास्थ्य एवं चिकित्सा
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच आज शाम 4:30 बजे उच्चस्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

Publish Date: March 22, 2023
(www.csnn24.com)नई दिल्ली कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच आज शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं lदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज (बुधवार) शाम 4:30 बजे उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोविड- 19 संक्रमण के 1,134 नए मामले मिलने के बाद भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई। भारत में अब तक कोविड-19 से कुल 5,30,813 लोगों की मौत हु हुई हैl





