
Publish Date: March 13, 2023
(www.csnn24.com)क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में न्यूज़ीलैंड ने मैच की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया जिसके साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-2023 के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। भारत 7 जून को ‘द ओवल’ (लंदन) में डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में भारत उप-विजेता रहा था।





