सैलाना जनपद में सिंधिया फैंस क्लब के बैनर तले माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित

(www.csnn24..com) कृष्णकांत मालवीय रतलाम/सैलाना- सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में सिंधिया फैंस क्लब के तत्वावधान में कैलाश वासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, सिंधिया फैंस क्लब जिला अध्यक्ष किर्ती जायसवाल ने सिंधिया जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वही किसान मोर्चा महामंत्री बद्रीलाल जाट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इसी दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, जनपद सदस्य संजय जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिलावट, वरिष्ठ नेता बाबूलाल पाटीदार, पवन जैन, बाजना सुमित टांक, वैभव राठौर, लाल पाटीदार, अनोखी लाल पाटीदार, दिनेश आसरा, बाबूलाल कर्णधार, ईश्वर लाल पटेल, चरण सिंह चौधरी, सुखबीर चौधरी, रमेश जाट, भरत लाल जाट, मोहन लाल जाट, भंवर लाल जाट, पत्रकार संतोष धभाई, भरत लाल जाट, बालाराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम जाट, युवा नेता सोनू चौधरी, शांतिलाल सेन, हीरालाल सोनावा, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जाट, बाबूलाल जाट, मुकेश जाट, कमलेश, रामाजी, अमलियार, गोविंद भामर, धनजी मईडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।जाट सिंधिया फैंस क्लब विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह जाट ने आभार माना ।





