
Publish Date: March 11, 2023
(www.csnn24.com) मध्यप्रदेश में त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैl मध्यमवर्ग अभी गैस की टंकी के दाम ₹50 बढ़ाए जाने के बाद उसके सदमे से उबर भी नहीं पाया था, तो अब साँची डेयरी ने अपने प्रोडक्ट के दाम 12 से 25 परसेंट या इससे भी अधिक बढ़ा दिए हैं। दूध को छोड़कर साँची ने अपने सभी डेहरी प्रोडक्ट लस्सी पनीर साँची पेढ़े और अन्य उत्पाद के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है जिससे एक बार फिर आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। उल्लेखनीय है कि साँची विगत एक साल में पांचवीं बार दामों में वृद्धि करी है।





