ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्करतलाम

लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद छुड़ाई गई अरबों की भूमि

अनुमानित बाज़ार मूल्य क़रीब 350 से 400 करोड़ रुपए आंका गया है।

Publish Date: February 16, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  शहर के बीचोचीच रतलाम स्थित बहुमूल्य भूमि का आधिपत्य आज शासन ने वापस प्राप्त कर लिया है। सर्वे नम्बर 87 में से क़रीब ढाई हेक्टेयर भूमि पर नार्थ इण्डिया चर्च ट्रस्ट ने अपनी भूमि बताते हुए वर्षों से अवैध रूप से क़ब्ज़ा किया था जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय ज़िला न्यायालय में उनके द्वारा शासन के विरूद्ध प्रकरण दायर किया गया था। उक्त प्रकरण में शासन पक्ष की ओर अपना पक्ष मज़बूती से रखा गया था।

13 फरवरी को माननीय न्यायालय ने प्रश्नाधीन भूमि को शासन की भूमि बताते हुए ट्रस्ट के दावे को निरस्त कर दिया था। इसके उपरान्त 16 फरवरी को ज़िला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र स्थित खण्डहरनुमा अस्पतालओपीडी भवन सहित 7-8 मकानों की भूमि पर अपना आधिपत्य प्राप्त कर लिया है। माननीय उच्च न्यायालय से जिन 33 रहवासियों ने स्थगन आदेश प्राप्त किया थाउसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। अतिक्रमण से मुक्त भूमि का अनुमानित बाज़ार मूल्य क़रीब 350 से 400 करोड़ रुपए आंका गया है। अतिक्रमण हटाने की मुहिम सुबह बजे प्रारम्भ हुई और दोपहर बजे तक चली। इस अभियान में 3 पोकलेन4 जेसीबी4 ट्रक और नगर निगम के कई ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। इस संयुक्त अभियान में राजस्व अमले के अतिरिक्त पुलिसनगर निगमहोम गार्ड और विद्युत विभाग के क़रीब 150 अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!