ब्रेकिंग
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ, वक्ताओं ने... मौत के मुहाने पर 15 दुकानें! छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला… फिर भी प्रशासन खामोश रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत...
रतलामराजनीति

रतलाम में परिवार भाव से संपन्न कराए विकास यात्रा – विधायक चेतन्य काश्यप

5 फरवरी को होगा शुभारंभ, 6 फरवरी से वार्डों में भ्रमण करेगी विकास यात्रा

Publish Date: February 2, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम, 02 फरवरी 2023। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 फरवरी संत रविदास जयंती से शहर में विकास यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। उसके बाद 6 फरवरी से वार्डों में यात्रा निकाली जाएगी। रतलाम शहर में निकलने वाली विकास यात्रा के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद और संयोजक की बैठक अयोजित हुई। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रतलम में परिवार भाव से विकास यात्रा का आयोजन हो। हमे यात्रा के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकरी आमजन तक पहुंचाना है। 6 फरवरी से प्रतिदिन तीन से चार वार्ड में विकास यात्रा निकलेगी। वार्ड में यात्रा के दौरान वार्ड के जिन भी विकास कार्यों का भूमि पूजन या लोकार्पण किया जाना हो वह भी होगा। अलग-अलग वार्डों से निकलने वाली सभी यात्रा एक तय स्थान पहुंचेगी, जहां पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को संबल कार्ड, आयुष्मान भारत के कार्ड सहित अन्य हितलाभ वितरित किए जाएंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाए, जिससे कि लोगों का यह पता चल सके कि कहां पर क्या काम हो रहा है। विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से शहर में लगभग 1200 हितग्राहियों को संबल कार्ड और करीब 1000 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश में सबसे पहले रतलाम शहर की 47 अवैध काॅलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। दो काॅलोनियां ग्रीन बेल्ट की भूमि पर होने से उसके संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है। शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अमृत-2 योजना में पाइप लाइन डालने के साथ ही धोलावाड़ में नए पंप भी लगाए जा रहे है। नई सड़कों का निर्माण कार्य भी जारी है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मंडल प्रभारी विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी व जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार सहित जिला, मंडल, पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, वार्ड संयोजक एवं प्रभारी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार यात्रा के विधानसभा प्रभारी जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसौदिया ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button