
Publish Date: January 31, 2023
(www.csnn24.com)एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार बजट 2023 में ‘नैशनल मॉनेटाइज़ेशन पाइपलाइन’ के तहत 12 और एयरपोर्ट के निजीकरण की घोषणा करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, विमानन मंत्रालय से परिसंपत्तियों की बिक्री के ज़रिए ₹20,000 करोड़ जुटाने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इन हवाई अड्डों में रायपुर, जबलपुर, विजयवाड़ा, कोलकाता और इंदौर के एयरपोर्ट शामिल हैं।





