
(www.csnn24.com) रतलाम/ रतलाम में
पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो सामने आया है।
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के आसपास पुलिस अधिकारियों के मकान मौजूद हैं, इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर आपस में भिड़ते रहे।
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के पीछे स्थित पुलिस लाइन इलाके में सोमवार रात युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और लाठियों से हमला किया। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ युवकों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना स्टेशन रोड थाने के ठीक पीछे की है, जहां पुलिस क्वार्टर बने हुए हैं और पुलिस अधिकारी निवास करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात करीब 15 से 20 युवक आपस में भिड़ गए और काफी देर तक मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो मंगलवार शाम सामने आया।रात में जब पुलिस को घटना की सूचना मिली, तब तक सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे। वीडियो में जिस तरह से लात-घूंसे और लाठियां चलती दिखाई दे रही हैं, उससे किसी बड़ी घटना की आशंका भी जताई जा रही है। शहर में लगातार चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा एक दर्जन के लगभग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने बताया कि पूरा मामला आपसी लेनदेन के विवाद का है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।





