
Publish Date: January 23, 2023
(www.csnn24.com)भुवनेश्वर में रविवार को पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 में भारत पेनल्टी शूटआउट में न्यूज़ीलैंड से 4-5 से हार गया। इसके साथ भारत क्वॉर्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गया जबकि न्यूज़ीलैंड का क्वॉर्टर फाइनल में बेल्जियम से सामना होगा। भारत अब 26 जनवरी (गुरुवार) को 9वें – 16वें स्थान की दौड़ में जापान से भिड़ेगा।





