देश
महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत
मृतकों में चार पुरुष 5 महिलाएं शामिल

Publish Date: January 19, 2023
मुंबई(csnn24.com) महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा रायगढ़ जिले (महाराष्ट्र) में मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार तड़के ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर में कम-से-कम 9 लोगों मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 5 पुरुष व 4 महिलाएं शामिल हैं जबकि हादसे में घायल एक 4 वर्षीय बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। बकौल रिपोर्ट, कोहरे के कारण दुर्घटना का अनुमान लगाया जा रहा है।





