ब्रेकिंग
भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत....
जनसम्पर्कमध्यभारत

साँची में बौद्ध स्तूप देख कर अभिभूत हुए जी-20 देशों के प्रतिनिधि

तिलक लगा कर तथा पुष्प भेंट कर किया गया आत्मीय स्वागत

Publish Date: January 18, 2023

भोपाल (csnn24.com) जी-20 के विशेष थिंक-20 कार्यक्रम में शामिल होने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन-स्थल साँची पहुँचे। सभी अतिथि स्तूप देख कर अभिभूत हुए और इसे विश्व शांति की भूमि बताया।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के  स्तूप परिसर में पहुँचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन का तिलक लगा कर तथा पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए स्तूप के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा विशेष साज-सज्जा भी की गई। शांति का टापू कहे जाने वाले साँची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए। यहाँ स्कूली बच्चों ने भी बैंड की धुन बजा कर और जयहिंद का घोष कर अतिथियों का स्वागत किया।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने साँची स्तूप परिसर में बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट और स्थापत्य शैली देख कर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही साँची के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया गया। साथ ही साँची स्तूपों की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी गयी।  

साँची स्तूप परिसर में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक श्री वीरेन्द्र कोरे द्वारा विभिन्न भाषाओं में बांसुरी का गायन तथा बांसुरी से पक्षियों की आवाज की प्रस्तुति दी गई। साथ ही भारत के ख्याति प्राप्त आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के कलाकारों तथा एआईआर के ए ग्रेड कलाकार तबला वादक मो. नईम, शाहिद मासूम जी, वसीम मासूम जी द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गई।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!