ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
मध्य प्रदेशरतलामसाहित्य सृजन

रतलाम प्रेस क्लब के द्वितीय उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारों ने जीते नगद पुरस्कार और शील्ड…

पत्रकारों के भाल पर सजा उत्कृष्टता का तिलक..प्रदेश के अनूठे आयोजन में शहर के विशिष्ठ लोगों के साथ इंदौर, उज्जैन, जिले के पत्रकारों ने की शिरकत...

Publish Date: June 24, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम। पत्रकारिता का मूल आधार है समाचार। लेकिन समाचार क्या है, क्या जानना आवश्यक है, समाज में जागृति आए, बुराईयो को उजागर करने के साथ-साथ अच्छाईयों को सामने लाना ये काम रतलाम के लिए पत्रकारों ने एक अलग मुकाम पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। पुरस्कार का एक अलग ही महत्व है और भी अधिक महत्व है और आज यहां निर्णायकों ने आधार बताएं हैं वे महत्वपूर्ण हैं। जब भी निष्पक्ष प्रतियोगिता होती और पुरस्कारों की घोषणा होती है तो उलटफेर भी होते हैं। किसी भी नए काम को प्रारंभ करना तो आसान है परंतु उसे निरंतरता से चलाते रहना बहुत मुश्किल है जिसे रतलाम प्रेस क्लब ने सच कर दिखाया है। अपने ही साथियों के बीच से श्रेष्ठ को चुनना और फिर उन्हें मंच पर लाकर सम्मानित करना ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। रतलाम प्रेस क्लब ने जो आयोजन कर दिखाया है, वैसे आयोजन संभवत: पूरे प्रदेश में कहीं नहीं होता।

यह बातें रतलाम प्रेस क्लब द्वारा आयोजित उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान (द्वितीय) “पत्रकारिता के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक ” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कही। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा जेएमडी पैलेस में गरिमामय आयोजन में उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में मंत्री श्री काश्यप के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी प्रवीण सोनी, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, देश के ख्यात पत्रकार और समारोह में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले ललित उपमन्यु, सुुधीर गोरे, हर्षवर्धन प्रकाश, सचिन बोंदरिया, संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यर्श शर्मा बंटी मंचासीन रहे।

बुराई और अच्छाई दोनों दिखाना है महत्वपूर्ण
विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता वही है जो समाज की बुराईयां, कमियां भी दिखाएं और अच्छाईयों को भी सराहे। इसमें रतलाम की पत्रकारिता सदैव ही आगे रही है। यहां से अनेकों पत्रकार राष्ट्रीय स्तर पर आज काम कर रहे हैं और यहां भी राष्ट्रीय स्तर की खबरें लिखी जा रही हैं। यह आयोजन उन्हें पुरस्कार देने का ही नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भाव जागृत करने का समारोह है। रतलाम में हुआ यह आयोजन सब सभी के लिए गर्व का विषय है जिसमें हम सबकी सहभागिता होना हमारे लिए भी हर्ष का विषय है।

रतलाम जैसी एकता कहीं और नहीं
कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा कि रतलाम में पत्रकार इतने एक्टिव हैं जो समस्याओं को तत्काल उजागर करते हैं। इससे हमें भी कई बार इनका निराकरण समय रहते करने में मदद मिलती है। हमें ये बहुत कम देखने को मिला है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि रतलाम के पत्रकार इतने संगठित होकर एक ग्रुप के रूप में इतनी एकता रखते हैं ये भी अपने आप में अनूठी बात है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के इस दौर में जहां ब्रेकिंग और तत्काल का इतना प्रेशर हैैं, वहां भी इतनी जिम्मेदारी के साथ खबर प्रेषित करना पुरस्कार ही है।

 

 

चुनाव करना हमारे लिए थी परीक्षा
प्रविष्ठियों का गहन अध्य्यन कर 10 श्रेष्ठ का चुनाव करने वाले वरिष्ठ पत्रकार इंदौर के ललित उपमन्यु ने कहा कि रतलाम से उनका पुराना नाता है। लेकिन जिस रफ्तार से रतलाम विकास कर रहा है, बदल रहा है, उसी रफ्तार से रतलाम की पत्रकारिता बदली है। रतलाम से भेजी गई हर खबर अपने आप में इतनी अच्छी थी कि हमारे लिए श्रेष्ठ का चुनाव हमारी परीक्षा जैसा था। अन्य निर्णायक और देश के ख्यात पत्रकार सुधीर गोरे ने कहा कि रतलाम जैसे छोटे शहर में बैठकर जिस तरह की पत्रकारिता की जा रही है, उसे देखकर हर्ष होता है। सीमित संसाधनों के बीच भी इस तरह की पत्रकारिता और ऐसा आयोजन बड़े शहरों में भी नहीं हो रहा है। यह पूरे पत्रकार जगत के लिए गर्व की बात है। निर्णायक और ख्यात अखबार कृषक जगत के संपादक सचिन बोंदरिया ने कहा कि भारत की मूल आत्मा कृषि है, आप लोग कृषि से जुड़ी समस्याओं और उपलब्धियों पर भी खबरें प्रकाशित करें।

नगद पुरस्कार के साथ जीती शील्ड
प्रिंट मीडिया श्रेणी में कमल सिंह जादव ने स्व. अमृत नलवाया स्मृति पुरस्कार,
शिवेंद्र दुबे ने स्व. तेजमल लोढ़ा स्मृति पुरस्कार, विकल्प मेहता ने स्व. पारस मूणत स्मृति पुरस्कार प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुधीर जैन को स्व. रामनाथ शुक्ल स्मृति पुरस्कार, अमित निगम को स्व. रविंद्र भट्ट स्मृति पुरस्कार,
साजिद खान और राजेंद्र केलवा ने स्व. शांतिलाल कांठेड़ स्मृति पुरस्कार प्राप्त किया। डिजिटल मीडिया श्रेणी में असीम राज पांडेय को स्व. रमेश शर्मा स्मृति पुरस्कार, नीरज कुमार शुक्ला को स्व. कैलाश बरमेचा स्मृति पुरस्कार और के. के. शर्मा और दिव्यराज सिंह राठौर को स्व. इंदरमल कटारिया स्मृति पुरस्कार प्राप्त हुआ। फोटोग्राफी में स्वदेश शर्मा ने भगवतीलाल केलवा स्मृति पुरस्कार जीता। ग्रामीण पत्रकारिता में स्व. ओमप्रकाश दवे स्मृति पुरस्कार वीरेंद्र त्रिवेदी ने प्राप्त किया। सामाजिक सरोकार पर मुख्यमंत्री तक मांग पंहुचाने के लिए स्व. लक्ष्मीदेवी मूणत स्मृति पुरस्कार सौरभ कोठारी ने जीता। संस्था की ओर से स्व. बी. एल. मीणा एवं स्व. वंदना मीणा स्मृति में वरिष्ठ पत्रकार और संस्थापक सदस्य रहे शरद जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।लगी नए अवार्ड की ­ाड़ी

स्पर्धा में निष्पक्षता और समारोह की गरिमा देखकर आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य रमेश टांक ने आंचलिक पत्रकारों के लिए अगले वर्ष से पुरस्कार की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने, वरिष्ठ पत्रकार प्रियेश कोठारी ने माता श्रीमती राजल देवी की स्मृति, लगन शर्मा ने अपने पिता गजानन शर्मा माय डियर की स्मृति में, शिवेंद्र दुबे ने अपनी माता नलिनी दुबे की स्मृति में पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके अलावा निर्णायक के रूप में पधारे इंदौर के सचिन बोंदरिया ने कृषक जगत की ओर से कृषि पर उत्कृष्ट खबर पर पुरस्कार की घोषणा की। ख्यात खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा ने खेलों पर श्रेष्ठ खबर पर पुरस्कार की घोषणा की।

गणमान्य लोगों ने दिलखोलकर सहयोग

समारोह में मंत्री श्री काश्यप ने पत्रकार कल्याण कोष के लिए ढ़ाई लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर जिले में शासन से पत्रकार सहायता मांगते हैं, लेकिन रतलाम एक मात्र शहर है जिन्होंने शासन से सहायता नहीं मांगी बल्कि अपने दम पर अपने साथियों के लिए कल्याण कोष स्थापित कर लिया है। इस दौरान जवाहर व्यायाम शाला और अम्बर परिवार की ओर से सूरज जाट और गौरव जाट ने भी 1 लाख रुपए की घोषणा की। इनके साथ ही चैतन्य काश्यप फाउंडेशन, जीडी अस्पताल और डॉ. लेखराज पाटीदार, प्रवीण सोनी, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, किसान नेता डीपी धाकड़, समाजसेवी मदन सोनी, प्रितेश गादिया, गौरव सतवानी, अनिल पिपाड़ा, विजय जैन, सुरेंद्र भाटी, मंसूरअली पटौदी, निमिष व्यास आदि ने भी सहयोग दिया।

भावुक हुए परिजन

समारोह के दौरान दिवंगत पत्रकार साथियों के नाम पर अवार्ड देने के साथ ही परिजनों को भी मंच पर बुलाया गया। इस दौरान अधिकतर सदस्य भावुक होते रहे। भावुक करने वाला क्षण तब भी रहा जब लाईफटाईम अवार्ड प्राप्त करने वाले शरद जोशी ने कल्याण कोष के लिए जीती हुई राशि प्रदान कर दी। असीमराज पाण्डेय ने अपनी बहन अंशु पाण्डेय की स्मृति में राशि प्रदान कर दी।

 

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!