ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

22 मार्च तक चलेगा भाजपा का बूथ विजय अभियान:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय…9

Publish Date: March 18, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम  चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर पूरे जिलें मे 13 से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान मे पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रवास करेगे। अभियान के तहत् प्रत्येक कार्यकर्ता 10 दिन तक प्रतिदिन 2 घंटे बूथ पर समय देगा, और प्रति बूथ 370 मत बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करेगा।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि बूथ विजय अभियान का लक्ष्य हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने का है। इसकें लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्षेंत्र वासियों से संवाद करेगे, और देश मे फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का आव्हान् करेगे। अभियान के साथ बूथ क्षेत्र के सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके कमल, सेल्फी, दुपट्टे से स्वागत एवं भाजपा को लोगो को जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
श्री उपाध्याय ने बताया कि बूथ विजय अभियान में पन्ना प्रमुखों की बैठक, युवा, महिला, लाभार्थी संपर्क का कार्य भी होगा। बूथ क्षेत्र के मठ, मंदिर, आश्रम और धार्मिक स्थलों पर जाने के साथ धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की जाएगी। इस दौरान दीवार लेखन, स्वच्छता अभियान और अन्य कार्य भी होंगे। आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा-उषा कार्यकर्ता, पटवारी रोजगार सहायक शिक्षक आदि से संपर्क कर फीडबैक लेने के साथ ग्रामों में किसानों की चौपाल और शहरों में व्यापारियों एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आव्हान भी किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी करने का आह्वान किया है।
जिला टोली का गठन-जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बूथ विजय अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह , सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आई.टी. विभाग जिला संयोजक नीलेश राव शामिल किए गए है। इसी प्रकार जिले के सभी 24 मंडलों मे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे मंडल टोलियों का गठन किया गया है।
अभियान को लेकर बैठक – बूथ विजय अभियान को लेकर जिला कार्यालय मे जिला टोली की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, टोली सदस्य निर्मल कटारिया, नीलेश राव , करन वशिष्ठ, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
दीवार लेखन से शुरुआत:- बूथ विजय अभियान की जिलें मे शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत् जिला टोली के सदस्यों ने दीवार लेखन की शुरुआत की इसमें एक बाद फिर से मोदी सरकार और अब की बार 400 पार के नारों के साथ कमल का फूल चित्रित किया। इस दौरान जिला प्रभारी श्री पांण्डेय, जिला अध्यक्ष उपाध्याय एवं जिला टोली के सदस्यगण के साथ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रबंधन कमेटी मे 2 सह प्रभारी मनोनीत

रतलाम  भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रबंधन समिति मे न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु 2 सहप्रभारी नियुक्ति किए गए है।

यह नियुक्ति लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भट्नागर ने जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अनुंशसा पर की है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु प्रभारी नितीन लोढ़ा रहेगे। उनके साथ कन्हैयालाल पाटीदार रतलाम एवं पंकज राठौर सैलाना, सहप्रभारी नियुक्त किये गए है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!