ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
जनसम्पर्करतलामव्यापार

वर्ष के निर्धारित मूल्य से 23.44% अधिक राशि में हुआ शराब की दुकानों का निष्पादन…

83.45% राजस्व हुआ प्राप्त.. शेष तीन अकाल समूह दुकानों का निष्पादन 15 मार्च को...

Publish Date: March 13, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम कलेक्टर, जिला-रतलाम की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा दिनांक 11.03.2024 को रतलाम जिले 99 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के 12 एकल समूहों में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन की कार्यवाही की गई। निष्पादन की कार्यवाही में जिले के 12 एकल समूहों में से 09 मदिरा दुकान एकल समूहों के निष्पादन की कार्यवाही में उनके आरक्षित मूल्य राशि रुपये 2,41,05,99,682/- के विरुद्ध राशि रुपये 2,58,76,36,970 के ऑफर प्राप्त हुए जो शासन द्वारा निर्धारित 15 प्रतिशत वृद्धि को प्राप्त करने के पश्चात समग्र में 7.34 प्रतिशत और अधिक है तथा वर्तमान वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य से 23.44 प्रतिशत अधिक है।

इस प्रकार जिले के कुल आरक्षित मूल्य का 83.45 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। शेष 03 मदिरा दुकान एकल समूहों के निष्पादन की कार्यवाही शासन निर्देशानुसार दिनांक 12.03.2024 को प्रातः 10:00 बजे ई-टेण्डर आमंत्रित किये जाकर, दिनांक 15.03.2024 को दोपहर 2:30 बजे नवीन कलेक्टोरेट भवन, रतलाम में की जाएगी।

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!