ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
धार्मिकरतलाम

सनातन समाज एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सामग्रियों का पूजन वंदन कर मुम्बई के लिए विदाई दी जाएगी…

गायत्री परिवार के विराट अश्वमेध यज्ञ, मुम्बई हेतु रतलाम से विभिन्न तीर्थों का जल, रज, समिधा इत्यादि भेजी जाएगी...

Publish Date: February 12, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम। आगामी 21 से 25 फ़रवरी 24 को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माया नगरी मुंबई में विराट 1008 कुंडीय अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस विराट गायत्री महायज्ञ में देश विदेश से आने वाले हजारों साधकों एवं गायत्री परिजनों द्वारा प्रतिदिन गायत्री मंत्र की लाखों आहुतियाँ दी जाएगी। सत्प्रवृत्तियों के संवर्धन, दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन, लोक कल्याण, वातावरण परिष्कार तथा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव स्थापना के मंगल उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। इस पाँच दिवसीय यज्ञायोजन में विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न किये जायेंगे। साथ ही विराट मंगल कलश यात्रा, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जीवन प्रदर्शनी, उनके द्वारा रचित युगसाहित्य की प्रदर्शनी एवं स्टॉल, युवा सम्मेलन, नारी सम्मेलन, गौ संवर्द्धन, ग्राम प्रबंधन जैसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चिंतन, मंथन और मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां भी सम्मिलित होगी। मुंबई के खारघर सेंट्रल पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पर जोरशोर से तैयारियां चल रही है। जिसको लेकर गायत्री परिजनों में अभूतपूर्व उत्साह हैं।

गायत्री परिवार रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा एवं प्रांतीय युवा समन्वयक विवेक चौधरी ने बताया कि यह अद्भुत संयोग है कि भगवान श्रीराम द्वारा अयोध्या आगमन के पश्चात अश्वमेध महायज्ञ किया गया था और अब अयोध्या में पुनः भगवान श्रीराम के विराजित होने के बाद अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रतलाम का सौभाग्य है कि यहाँ से मुम्बई अश्वमेध यज्ञ में भारत के 108 तीर्थो, पवित्र नदियों, सागरों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों, सप्तपुरियों के जल एवं रज तथा चारो धाम, शंकराचार्य पीठ की पूजन सामग्री, भस्म भभूति इत्यादि पुनीत मंगल सामग्री प्रेषित की जाएगी। रतलाम की समर्पित गायत्री परिजन एवं साधिका श्रीमती संगीता प्रभु राठौड़ एवं उनके परिवार द्वारा यह सामग्रियाँ विभिन्न तीर्थो से संग्रहित की गई है। तथा उनके द्वारा यह सामग्रियाँ मुम्बई अश्वमेध यज्ञस्थल पर पहुँचाई जाएगी। विभिन्न तीर्थों से संग्रहित पवित्र सामग्री के पूजन वंदन एवं विदाई का कार्यक्रम सोमवार 12 फ़रवरी को दोपहर 04 बजे संगीता प्रभु राठौड़ के शास्त्री नगर मेन रोड, रतलाम (डॉ पाठक के सामने) निवास पर रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में सनातन समाज एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सामग्रियों का पूजन वंदन कर मुम्बई के लिए विदाई दी जाएगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!