ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
जनसम्पर्कमध्यभारतराजनीति

स्टार्टअप रैकिंग लीडर अवार्ड प्रदेश के लिए गौरव : मंत्री श्री काश्यप…

नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को अवसर देंगे सीड कैपीटल की व्यवस्था करने की योजना शीघ्र...

Publish Date: January 18, 2024
(www.csnn24.com)भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप ने भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप रैकिंग 2022 में मध्यप्रदेश को लीडर अवार्ड प्रदेश के लिए गौरव है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि उनका विभाग युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि अपनी शानदार स्टार्टअप पालिसी की बदौलत हमने दो साल से भी कम अवधि में 108 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर देश में चौथे से तीसरी रैंक पर अपना स्थान बनाया है। 

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि स्टार्टअप पालिसी के बेहतर प्रावधानों के चलते स्टार्टअप की संख्या 3700 से ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं और सिडवी सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी मात्रा में सीड कैपीटल मुहैया कराने की योजना तैयार की जा रही है। 

श्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा महनती है और उन्हें नए अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की जवाबदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश अगले वर्ष तक स्टार्टअप रैकिंग में अग्रणी होगा। मंत्री श्री काश्यप ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एमएसएमई टीम को इस अपलब्धि के लिए बधाई दी। 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!