ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
जनसम्पर्कमध्यभारत

मध्यप्रदेश के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है जी-20 बैठक, इसे सफल बनाएं : मुख्यमंत्री श्री श्री शिवराज सिंह चौहान

ट्राइबल म्यूजियम और साँची का बौद्ध स्तूप देखेंगे विदेशी मेहमान जी-20 बैठक में आ रहे अतिथि जानेंगे मध्यप्रदेश की खूबियां

Publish Date: January 14, 2023

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बैठक में मध्यप्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, कोदो-कुटकी जैसे उत्पादों से बने पारम्परिक व्यंजनों की जानकारी प्रदर्शनी और साहित्य के माध्यम से दी जाये। भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी अतिथियों को मिले, इसके आवश्यक प्रबंध किये जायें। मध्यप्रदेश के पर्यटन, वन्य-जीवन, पुरा-वैभव और सुशासन सहित अन्य क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी भी प्रतिभागियों तक पहुँचाई जाए।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन में बताया कि बैठक से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों की साज-सज्जा की जाएगी। अन्य राज्यों से लगभग 100 और मध्यप्रदेश के 100 अतिथि मिलाकर कुल 300 अतिथियों की भागीदारी रहेगी। जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की इस बैठक की थीम “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली-नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखी गई है। बैठक में शामिल हो रहे अन्य देशों के अतिथियों में सर्वाधिक अमेरिका हैं। यूके, ब्राजील, इंडोनेशिया, जर्मनी, फ्रांस, चीन, कनाडा, इटली, अर्जेन्टीना, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, टर्की और मेक्सिको के अतिथियों के साथ दक्षिण एशिया के देशों बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि और यूएनडीपी, यूनीसेफ एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के 22 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अतिथियों को बैतूल की प्रख्यात बेल मेटल (ढोकरा कला) से निर्मित कलाकृति उपहार के रूप में दी जाएगी।

साँची के बौद्ध स्पूत का भ्रमण करेंगे जी-20 के अतिथि

जानकारी दी गई कि जी-20 की दो दिनी बैठक में आ रहे प्रतिनिधियों के रहवास, परिवहन, खान-पान और सत्कार संबंधी सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं। अतिथियों को भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करवाया जाएगा। अतिथि रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्थल साँची भी जाएंगे। साँची के बौद्ध स्तूप पर जी-20 के लोगो का प्रदर्शन विशेष विद्युत सज्जा के माध्यम से किया गया है। भोपाल से साँची जाने के लिए अतिथि बीएचईएल, आनंद नगर, रायसेन के ऐतिहासिक किले के पास के मार्ग से निकलेंगे। पगनेश्वर सलामतपुर तिराहा, ढकना-चपना होते हुए वे साँची पहुँचेंगे। इस मार्ग पर हजारों बरस पुराने चित्रित शैलाश्रय भी हैं। इस मार्ग पर जन-सामान्य द्वारा अतिथियों का स्वागत भी किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!