ब्रेकिंग
शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं ! आलोट से महिला पटवारी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने कई पहलुओं पर शुरू की जांच... सैलाना नगर बस स्टैंड चौड़ीकरण मामले में नया मोड़: प्रशासन सख्त, एसडीएम-सीएमओ को किया जिम्मेदार... फीफा विश्व कप 2026: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का शानदार समापन, स्पेन ने रचा नया इतिहास... भ...
जनहित ख़बरेरतलाम

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी नीलामी मंडी में आधुनिक बाजार विकसित करने का सुझाव….

रतलाम में बनेगी सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट...

Publish Date: July 25, 2026

(www.csnn24.com)

रतलाम, 24 जुलाई। शहर में बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए पूर्व महापौर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र डागा ने रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी एवं फल मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को पत्र लिखकर शहर के मध्य स्थित सैलाना बस स्टैंड परिसर की वर्तमान सब्जी नीलामी मंडी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला बाजार विकसित करने की मांग की है।
पूर्व महापौर डागा ने पत्र में कहा है कि रतलाम शहर लगातार विस्तार कर रहा है, लेकिन शहरवासियों के लिए अब तक ऐसी व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त सब्जी एवं फल मंडी उपलब्ध नहीं है, जहां व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें। माणकचौक स्थित सब्जी मंडी भी अब अपना पूर्व स्वरूप खो चुकी है। ऐसे में शहर की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं व्यवस्थित मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट का निर्माण समय की आवश्यकता है।
सैलाना बस स्टैंड परिसर को बताया उपयुक्त स्थान
श्री डागा ने सुझाव दिया है कि सैलाना बस स्टैंड स्थित वर्तमान सब्जी नीलामी मंडी इस परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान हो सकता है। शहर के मध्य स्थित होने के कारण यह क्षेत्र सभी नागरिकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। साथ ही, बहुमंजिला निर्माण के माध्यम से उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा सकती है। इससे बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा और नागरिकों को खरीदारी में सुविधा मिलेगी।
प्रस्तावित मल्टी स्टोरी मार्केट में पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, लोडिंग-अनलोडिंग क्षेत्र सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किए जाने का सुझाव दिया गया है। इससे व्यापारियों को बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होगा, वहीं उपभोक्ताओं को भी स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण में खरीदारी की सुविधा मिलेगी।
फुटकर व्यापारियों के लिए भी विकसित हो अलग मार्केट
पूर्व महापौर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे, ठेलों और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के लिए भी अलग से सर्वसुविधायुक्त मार्केट विकसित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि इन व्यापारियों को नियोजित एवं स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए तो उन्हें सुरक्षित व्यवसायिक वातावरण मिलेगा। साथ ही, सड़कों और प्रमुख चौराहों पर होने वाले अतिक्रमण तथा यातायात बाधाओं से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
श्री डागा ने कहा कि इस प्रकार की समग्र योजना से शहर का यातायात अधिक व्यवस्थित होगा, आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और छोटे व्यापारियों के हितों का भी संरक्षण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वे करीब दो वर्ष पूर्व भी इस संबंध में कलेक्टर, नगर निगम एवं सड़क सुरक्षा समिति को पत्र लिखकर सुझाव दे चुके हैं।
पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप से दोनों प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करते हुए रतलाम शहर के दीर्घकालिक विकास, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button