ब्रेकिंग
राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. का विक्रम वि.वि. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा.... काश्यप विद्यापीठ ने एक बार फिर रचा कीर्तिमान, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन..... झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की मौत... बच्ची के शव को क्लीनिक में छोड़कर भागा डॉक्टर... मैडम को क... युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेले में एक ओर मिला रोजगार और दूसरी ओर हुए लोन स्वीकृत.... राॅयल काॅलेज के इन्डोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन केबिनेट चैतन्य काश्यप द्वारा किया गया... ऑपरेशन सिंदूर भारत की एयर स्ट्राइक देखिए वह सभी वीडियो जो कुछ आप देखना चाहते हैं....CSNN की अपील... पति-पत्नी द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या... सैलाना टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग... आधुनिकता के दौर में दिखावे एवं आडंबर से दूर ग्रामीण विधायक की सादगी... नीट की परीक्षा 4 मई को, परीक्षा से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान- नीट एक्सपर्ट....
जनसम्पर्कमध्यभारतरतलामराजनीति

जिले में कहाँ.. किस विधायक की कितनी राशि को मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

विधायक श्री काश्यप की निधि से शहर में ढाई करोड रुपए स्वीकृत

Publish Date: April 12, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम विधायक श्री चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर विधायक निधि से रतलाम शहर में ढाई करोड रुपए के विभिन्न कार्य किए जाना हैजिसकी प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी की जाकर राशि नगर निगम को प्रदाय की गई है।

हर के वार्ड क्रमांक 31 बापू नगर में कुली कालोनीवार्ड 31 राजू नगर डीजलशेडवार्ड 23 तेजा नगर ब्लाक क्र. 2, वार्ड 27 लालजी का बागवार्ड 29 होमगार्ड कालोनी के पीछे गली नं. 4, वार्ड 29 संजय नगरवार्ड 30 रहमत नगरवार्ड 20 प्रताप नगरवार्ड 27 भांभी गृह निर्माणवार्ड 27 पटेल साहब की बावडीवार्ड 29 समता नगरवार्ड 29 राजस्व नगरवार्ड 23 आंधा सेठ की पुलिया के पासस करमदी रोडवार्ड 23 करमदी रोडवार्ड 24 अशोक नगरवार्ड 25 लक्ष्मी नगर सी सेक्टरवार्ड 26 रत्नेश्वर रोडवार्ड 18 टाटा नगरवार्ड 19 धीरज शाह नगरवार्ड 19 राम रहीम नगर 1-2, वार्ड 22 कल्याण नगरवार्ड 8 भवानी नगरवार्ड 9 पटवारी कालोनीवार्ड 9 त्रिमूर्ति नगरवार्ड 11 कामर्स कालोनीवार्ड 24 ज्योति नगरवार्ड 7 जनता नगरवार्ड 8 महेश नगर राजगढवार्ड  8 सौभाग्य नगर राजगढवार्ड 8 निराला नगरवार्ड 9 शक्ति नगरवार्ड 9 आदर्श नगरवार्ड 5 महेश नगरवार्ड 6 गणेश नगर मार्निंग स्कूल के सामनेवार्ड 6 बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति के सामनेवार्ड 6 राजीव नगरवार्ड 8 कोमल नगर राजगढवार्ड 2 मालवा नगर पीएनटी कालोनीवार्ड 4 वरदान नगरवार्ड 5 राम नगरवार्ड 5 अभय नगरवार्ड 5 रेल नगर में सीमेंट-कांक्रीट रोड तथा वार्ड 19 हिम्मत विहार कालोनी रतलाम एवं क्षेत्र में विद्युत लाईन विस्तारीकरण एवं ट्रांसफार्मर की स्थापना के कार्यों के लिए 207 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा शेष 18 लाख रुपए से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य किए जाना है।.                                     

विधायकगणों की निधि से जिले में 12 करोड 50 लाख रुपए राशि स्वीकृत

वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले में प्रत्येक विधानसभावार ढाई करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस प्रकार जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 12 करोड 50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी कर दी गई है।

जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार ने बताया कि विधानसभा रतलाम ग्रामीण में 25 ग्रामों में 150 लाख रुपए के सीसी रोड, 37 लाख रुपए के आठ सांस्कृतिक शेड, 25 लाख रुपए से तीन पुलिया, 28 लाख रुपए की बाउण्ड्रीवाल तथा 10 लाख रुपए के अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

विधानसभा रतलाम शहर के विभिन्न वार्डों में 207 लाख रुपए के सीसी रोड एवं विद्युतीकरण कार्यघर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपए तथा शेष 18 लाख रुपए से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

विधानसभा सैलाना में 218 लाख रुपए से 45 स्थानों पर विद्युतीकरण कार्यपेयजल समस्या निवारण के लिए टैंकर एवं कुआं निर्माण हेतु 16 लाख रुपएसामुदायिक शेड चबुतरासम्पर्क सडक एवं स्कूल फर्नीचर आदि के लिए 16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

विधानसभा जावरा में आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 23 स्थानों पर 70 लाख रुपए के यात्री प्रतीक्षालय, 20 स्थानों पर 55 लाख रुपए के सांस्कृतिक एवं शांतिवन शेड निर्माणपेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य हेतु 40 लाख रुपएसिविल अस्पताल जावरा में बगीचा निर्माण हेतु 32 लाख रुपए, 21 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट हेतु 14 लाख रुपएविद्यालयों में किताबों हेतु 20 लाख रुपए, 19 लाख रुपए के सडकघाट निर्माण एवं फर्नीचर आदि स्वीकृत किए गए।

विधानसभा आलोट में पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य 112 लाखआवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु स्थानों पर 56 लाख के यात्री प्रतीक्षालय, 9 स्थानों पर 36 लाख के सांस्कृतिक शेडपुल-पुलिया एवं रोड निर्माण हेतु 19 लाख रुपएसांस्कृतिक शेड पर्यटन के लिए सौंदर्यीकरण एवं बगीचा आदि कार्य के लिए 27 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!