ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
आलोटजनसम्पर्कजावरातालनामलीपिपलोदाबाजनामध्य प्रदेशरतलामरतलाम ग्रामीणरावटीशिवगढ़सैलाना

लोकसभा चुनाव रतलाम जिले में मतदान शुरू… कहां पर कितने लोगों ने किया मतदान…

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया...

Publish Date: May 4, 2024
लोकसभा चुनाव रतलाम जिले में मतदान शुरू ।
रतलाम झाबुआ लोकसभा निर्वाचन के लिए रतलाम जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तथा मतदाताओं ने कल अपना मतदान करना शुरू किया।
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सैलानारतलाम शहररतलाम ग्रामीण तथा जावरा में दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा नियुक्त किए गए मतदान दलों द्वारा 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनको मताधिकार की सुविधा प्रदान की गई।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में दिव्यांग श्रेणी के कुल 61 तथा 85 प्लस के कुल 342 मतदाता बताए गए हैं। इनमें से 85 प्लस के 319 तथा दिव्यांग श्रेणी के 58 मतदाताओं द्वारा अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया।इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 प्लस के 41 मतदाताओं तथा 5 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। यहां पर बचे हुए एक मतदाता को घर पर मताधिकार की सुविधा देने का कार्य आगामी 7 मई को किया जाएगा।

इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में 85 प्लस के 34 तथा दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत रूप से दिव्यांग श्रेणी तथा 85 प्लस के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया गया है। इसके अलावा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में शुक्रवार को 85 प्लस के

कुल 162 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार दिव्यांग श्रेणी के कुल 33 मतदाताओं में से 32 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा मई को दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!