ब्रेकिंग
भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत....
जनसम्पर्करतलाम

डॉ० विशाल नाडकर्णी संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश भोपाल का दो दिवसीय रतलाम जिले में भ्रमण

Publish Date: January 19, 2023

रतलाम (csnn24.com)महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक डॉ० विशाल नाडकर्णीजी द्वारा जिला रतलाम का दिनांक 18 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक दो दिवसीय भ्रमण किया गया। श्री नाडकर्णी जी द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2023 को बालिका गृह, सम्प्रेषण गृह, वन स्टॉप सेण्टर का निरीक्षण किया गया।

दिनांक 19 जनवरी 2023 को आँगनवाडी केन्द्रों- अर्जुननगर, बिबड़ौद, अमलेटा, उमटपालिया एवं जायरा शहर के आँगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परियोजना रतलाम शहर 1 शहर 2 रतलाम ग्रामीण 1 और रतलाम ग्रामीण 2 एवं जिला कार्यालय का भी निरीक्षण श्री नाडकर्णीजी द्वारा किया गया।

निरीक्षण उपरांत जिला कार्यालय में उपस्थित होकर परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई एवं किये जा रहे कार्य की प्रशंसा के साथ ही भविष्य में अधिक लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। श्री नाडकर्णी जी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस प्ताह अन्तर्गत एक और हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी की गई तो वही दूसरी ओर बेटी बचाओ, बेटी पढाओं के स्टीकर का विमोचन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के अमले द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की गई और इसी प्रकार निरंतर लगन के साथ कार्य करने हेतु सभी का प्रेरित किया गया।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!