ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
रतलामशिक्षा एवं करियर

SYSITS के शिक्षा शिखर सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान….

शिक्षा शिखर सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान....

Publish Date: May 31, 2025

(www.csnn24.com) श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम में जिले के एमपी बोर्ड तथा सेंट्रल बोर्ड के हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मानार्थ शिक्षा शिखर सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंच से पदक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान तथा शैक्षणिक ज्ञानवर्धन हेतु प्रश्नोत्तरी तथा कई शैक्षणिक मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमें आगंतुक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, रतलाम के जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि रतलाम शहर के ख्यात उद्योगपति  सुशील  अजमेरा ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने तथा अपने बुद्धि कौशल का प्रयोग करके अपने परिवार, संस्थान तथा शहर का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा 12वीं में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ख्यात मैराथन धावक तथा सेवानिवृत सहायक जीएसटी कमिश्नर विजय सोहनी, इंदौर ने अपने रोचक उद्बोधन से विद्यार्थियों को स्व अनुशासन तथा स्वयं पर विश्वास रखकर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर संस्थान द्वारा अपने इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा साइंस के उन विद्यार्थियों का जिन्होंने आकर्षक पैकेज पर ख्यात नाम कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त किया तथा विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियों में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया उन विद्यार्थियों का भी पदक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही संस्था के त्रैमासिक रूप से प्रकाशित होने वाले मुख पत्र एसवायएसआईटीएस क्रॉनिकल का भी मंचासिन मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।


इस अवसर पर संस्थान के पितृ पुरुष संस्थापक  गोपाल प्रसाद शर्मा “टंच” तथा अध्यक्ष भरत शर्मा “टंच” ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ कौशल विकास की तकनीकों से अपने आपको अद्यतन करते रहें। संस्थान के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रचुर अवसरों की जानकारी को विद्यार्थियों से साझा किया। संस्था निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने अतिथियों तथा विद्यार्थियों का आभार माना। प्रो. अंशिता शर्मा, मीमांसा मिश्रा तथा पूनम चौहान ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। यह जानकारी संस्था के  उमेश शर्मा ने दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!