ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जनसम्पर्करतलाम

सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर एल वन स्तर पर ही जवाब पोर्टल पर दर्ज करें- कलेक्टर…..

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न....

Publish Date: October 14, 2025

(www.csnn24. रतलाम लेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनकल्याण के मुद्दो से संबंधित सीएम हेल्पलाइनसमग्र ई केवायसीसमयावधि पत्रोंसमाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तवसीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे। कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर एल वन स्तर पर ही जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधानकारी निराकरण करे। शिकायत का समाधान कारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्यान्न वितरण के लिए उचित मूल्य की दुकानें नियमानुसार नियमित रूप से खुलवाने के निर्देश दिए।

एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों की दुकानों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में समग्र ई केवायसी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नगरीय निकायो को समग्र ई केवायसी का काम त्वरित गति से समय अवधि में करने के निर्देश दिए। डुप्लीकेट समग्र आई डी को डिलीट करवाने के निर्देश दिए।शिक्षा अधिकारी एवं डी पी सी स्कूली बच्चों के आधार अपडेट का काम लक्ष्य अनुसार निर्धारित समय सीमा मे करवाना सुनिश्चित करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत पदाभिहित अधिकारी समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!