ब्रेकिंग
खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है - चेतन्य काश्यप शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलव... रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवं... सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया ... विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री च... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत.... महाशिवरात्रि पर्व पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में आस्था का विशेष आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने दिया स... महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली आज.. Maha Shivaratri 2026 : 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि सनातनी विनोद बिंदल की पहल पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 61वां रक्तदान शिविर, पूरे किए 25 वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ...
जनहित ख़बरे

रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप…

कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार....

Publish Date: February 25, 2026

(www.csnn24.com)

रतलाम,  युवाओं को रोजगार और शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाले रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को लगभग 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो गई है। इन यूनिटों की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इन्वेस्टमेंट जोन में सोलर की एक यूनिट का कार्य पहले से चल रहा है। शनिवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक राजेश राठौर ने इन्वेस्टमेंट जोन में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कार्यपालक संचालक श्री राठौर ने बताया कि रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में लगातार निवेशकों के प्रस्ताव आ रहे हैं। एमपीआईडीसी ने हाल ही में यहां जिन चार नई यूनिटों को भूमि आवंटित की है, उनमें फार्मा ग्रेड फिल्मस बनाने वाली एसआरएफ लिमिटेड को 80 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है जो 9000 हजार करोड़ का निवेश करेगी और इससे 2000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  गारमेन्ट बनाने वाली आरएसडब्लूएम लिमिटेड भीलवाड़ा को 27 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 650 करोड़ का निवेश करेगी एवं इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार एक्जाट्रोन सोलर प्रा.लि. को 24 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन किया है, सोलर पैनल बनाने वाली यह कंपनी 1300 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 1500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्लास्टिक रेजिन की एलएनजे ग्रीनपत लि. को 18 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 350 करोड़ का निवेश कर 500 लोगों को रोजगार देगी।
श्री राठौर ने बताया कि निवेश क्षेत्र में पहले फूजियामा सोलर प्रा.लि. को करबी 25 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई थी, जो 650 करोड़ का निवेश कर 1000 लोगों को रोजगार देगी। सोलर पैनल की इस यूनिट का कार्य प्रगति पर है। अब तक निवेश क्षेत्र में कुल 11950 करोड़ के निवेश और इससे 6500 लोगों को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मंत्री श्री काश्यप ने बैठक के दौरान इन्वेस्टमेंट जोन में मूलभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है और बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्य निरंतर चल रहे हैं। श्री काश्यप ने इन्वेस्टमेंट जोन के निर्माण एवं विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए ताकि अन्य निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के सहायक यंत्री धर्मेन्द्र डोडवे व तहसीलदार जयेश आदि उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!