ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
जनहित ख़बरेरतलामराजनीति

रतलाम के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में एक लाख पार का संकल्प पूरा करेंगे – मंत्री चेतन्य काश्यप…

बूथ गौरव सम्मान समारोह...विधानसभा चुनाव में जैसा कार्य कर लोकसभा चुनाव भी जिताएं - मंत्री नागर सिंह चौहान... कार्यकर्ताओं का ऐसा सम्मान हर जिले और विधानसभा में होना चाहिए - लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान...

Publish Date: March 10, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम, विधानसभा चुनाव 2023 में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों के कार्यकर्ताओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान उपस्थित रही। जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडे्य, लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह एवं महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष भी मंचासीन रही।

समारोह में 107 बूथों के कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोकसभा चुनाव में एक लाख पार की जीत का संकल्प लिया।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारे लिए गौरव की बात है। बूथ गौरव सम्मान समारोह ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होने विधानसभा चुनाव में पार्टी का गौरव बढ़ाया। लोकसभा चुनाव की शुरूआत हो चुकी है।

भाजपा एक विचार पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए विधानसभा चुनाव के दौरान जब हमारे कार्यकर्ताओं ने 56 हजार से जीत का संकल्प लिया, तो उसे उस विचार के साथ ही पूरा भी किया। चुनाव में मैंने कहा था कि बूथ पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है तो हम 56 हजार से जीत सकते हैं और 107 बूथों पर यह लक्ष्य पूरा हुआ।
श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा को मिले वोट रतलाम नगर के विकास के साथ मोदीजी का वोट है, मोदीजी की गारंटी का वोट है। मोदीजी के सम्मान से हमारा गौरव बढ़ता है। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने एक लाख पार का जो लक्ष्य लिया है, उसे पूरा करने का संकल्प भी अवश्य पूरा होगा। हम सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट को रतलाम नगर ही लोकसभा जीता देगा। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो विकास तेजी से होगा। लोकसभा के इस चुनाव को आमजन रतलाम के विकास के साथ जोड़कर देखें, तभी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी।


वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि हम सब एक विचार के लिए और देश के लिए काम करते है। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जैसा कार्य किया है, वैसा ही लोकसभा चुनाव में भी करना है। आज पुराने कार्यकर्ताओं की पुण्याई के कारण हमारा इतना बड़ा संगठन खड़ा हुआ है। लोकसभा प्रत्याशी अनीता भी बूथ की कार्यकर्ता रही है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसमें कौन व्यक्ति किस कुर्सी पर बैठ जाएं, यह कहा नहीं जा सकता है। अनीता इसका जीवंत उदाहरण है।

लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आपका मतदान मेरे लिए नहीं, रतलाम के लिए, मध्यप्रदेश के लिए, देश के लिए और नरेंद्र मोदी जी के लिए होगा। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान करना है और कराना हैं। मोदी जी ने विकसित भारत का भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में हर कार्यकर्ता को योगदान देना है। रतलाम में बूथ कार्यकर्ता सालों से बहुत मेहनत करते आ रहे है। ऐसे सम्मान समारोह हर जिले और विधानसभा में होना चाहिए।
जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडे्य ने इससे पूर्व कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी, संगठन, विजय के अभियान की जान होता है। प्रधानमंत्री जी भी बोलते है कि बूथ जीता, चुनाव जीता और रतलाम में कार्यकर्ताओं ने यहीं करके इतिहास रचा है। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं के सम्मान का यह पहला कार्यक्रम हो रहा है। मोदी जी ने 400 पार की कल्पना कार्यकर्ताओं के भरोसे की है। बूथ एवं पार्टी का कार्यकर्ता सशक्त होगा तो जीत सुनिश्चित होगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर अपार उत्साह है। पार्टी प्रत्याशी के प्रथम प्रवास में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्वागत इसका प्रतीक है। भाजपा जो कहती है वह करती है। लोकसभा का यह चुनाव तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जीतकर भाजपा नया इतिहास रचेगी। आरंभ में मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, पीरूलाल सोवणचा, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्र गुर्जर एवं अनिता कटारा ने किया। समारोह का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया। आभार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने माना।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!