ब्रेकिंग
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज....
आपकी ख़बरकानून एवं अपराधरतलाम

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही.पुलिस अधीक्षक ने देर रात डीडी नगर थाने पहुंचकर किया औचक निरीक्षण…

जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के मार्गदर्शन 200 से अधीक पुलिस कर्मी के साथ की गई कांबिंग गश्त...

Publish Date: November 4, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम  जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा के नेतृत्व मे दिनांक 03–04 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया , सीएसपी जावरा  दुर्गेश आमों, एसडीओपी जावरा  शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी रतलाम  अभिलाष भलावी, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में 200 से अधीक पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।


पुलिस अधीक्षक स्वयं भी शहर के भ्रमण पर निकले इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचकर व्यापारियों एवं नागरिकों से जन संवाद किया। क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं, जन समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचकर व्यापारियों एवं नागरिकों से जन संवाद किया। क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं, जन समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की।

देर रात पुलिस अधीक्षक शहर के डीडी नगर थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। थाना की हवालात, ड्यूटी बल, कांबिंग गश्त, की समीक्षा की। थाना प्रभारी एवं चीता पार्टी को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशालाओं, बस स्टैंड रेलवे, स्टेशन, शराबखोरी के अड्डों, तेज गति वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलने वालों, असामाजिक तत्वों को, गुंडा बदमाशों की चेकिंग करने के दिशा निर्देश प्रदान किए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!