
रतलाम(csnn24.com) शहर विधायक चैतन्य काश्यप महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा समस्त पार्षदों और विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जी शिवराज चौहान द्वारा बालिकाओं के हितार्थ बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना पर दिनांक 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक आयोजित “राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह आयोजन पर उपस्थित बुद्धि जनों के समक्ष के समक्ष उद्बोधन दिया गया ।

रतलाम विधायक चेतन कश्यप के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की शपथ का वाचन किया जाकर मौके पर उपस्थित सभी लोगों को को शपथ दिलवाई गई। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हेतु हस्ताक्षर अभियान में स्वयं भागीदारी कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तथा आमजन को हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी करवाई गई। विधायक चैतन्य कश्यप और समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार रजनीश सिन्हा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला रतलाम द्वारा प्रकट किया गया ।





