ब्रेकिंग
राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक... भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत... अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस....
रतलामराजनीति

नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मंगलवार को करेंगे पदभार ग्रहण

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

Publish Date: April 24, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम  राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री अशोक पोरवाल 25 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा की वाहन रैली शाम 4 बजे डॉ.अम्बेडकर भवन परिसर मैदान से आरंभ होगी। यह रैली लोकेन्द्र भवन मार्ग, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यु , दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, न्यु रोड़, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा होते हुए छोटु भाई की बगीची समता शीतल पैलेस पहुंचकर विसर्जित होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, आकाश विजयवर्गीय (इंदौर),पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होगे। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी निलेश बाफना ने दी |

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!