
रतलाम (csnn24.com) जिले में लगभग 3 माह पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्राचार्य एवं विद्यालय की ही एक महिला शिक्षिका के मध्य वाद-विवाद की शिकायत की जांच दल द्वारा कराई गई जिसमें महिला प्राचार्य को भी सम्मिलित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के परीक्षण उपरांत तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सुनीता गहलोत उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्तमान में स्थानांतरित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेसलाय जिला इंदौर एवं श्रीमती रेखा कल्याणे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दोषी पाए जाने पर भृत्य श्रीमती रेखा कल्याणे की एक वेतन वृद्धि असंचई प्रभाव से रोकी गई तथा श्री सरोनिया एवं श्रीमती गहलोत के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को प्रेषित किया गया। आयुक्त द्वारा श्री सरोनिया की एक वेतन वृद्धि असंचई प्रभाव से रोकने की शास्त्ती आरोपित की गई तथा श्रीमती गहलोत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।





