ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
जनसम्पर्कजनहित ख़बरेमध्यभारतरतलामराजनीति

रतलाम की 51 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को विधायक चेतन्य काश्यप ने वितरित की भवन निर्माण अनुमतियां…

रंगोली में समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ प्रसारण ..महापौर प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधि और हितग्राही रहे उपस्थित...

Publish Date: May 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम, मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह  चैहान द्वारा मध्यप्रदेश की अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास कार्य, भवन अनुमति एवं विद्युत संयोजन प्रदान करने हेतु भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रतलाम में भी देखा व सुना। रतलाम के रंगोली परिसर में आयोजित समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर की 51 अवैध कालोनियों के रहवासियों को भवन अनुज्ञा एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, पप्पू पुरोहित, रामूभाई डाबी, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार सहित जनप्रतिनिधिगण, हितग्राही और नगर निगम के अमला उपस्थित रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि इन कालोनियों में विकास कार्य प्रारंभ होना सौभाग्य की बात  है। प्रदेश में यह कार्य प्रारंभ करने वाला रतलाम नगर निगम पहला रहेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में 5000 हजार अवैध कालोनियां वैध होगी। आप लोगों ने रूपए देकर प्लाट खरीदे है और कालोनाइजरों ने इसका फायदा उठाकर कुचक्र में फंसाया। 30-40 सालों से यह कुचक्र चल रहा था। वर्ष 2002 में कानून बना था, जिस पर फीट के मान से शुल्क लेकर अनुमति जारी की जाती थी,लेकिन इन कालोनियों में कोई सुविधा नहीं दी गई थी | वर्ष 2016-17 में इस पर कार्य प्रारंभ किया था,लेकिन बाद में रोक लग गई | वर्ष 2021 में कानून बनाकर फिर कार्यवाही शुरू की गई है | इससे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा |


महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अवैध कालोनियों को वेध करने में रतलाम नंबर 1 है। इसका श्रेय विधायक जी को है। इन्होने इसकी आवाज को बुलंद कर ताकत से उठाया। यह रोल माॅडल बना है। सभी काॅलोनियों में टेंडर स्वीकृत हो चुके है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गरीब रहवासियों से विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा | इससे कई परिवार लाभान्वित होंगे |
नगर की 51 अवैध कॉलोनियां में क्रमशः मालवा नगर, पीएनटी कॉलोनी, वरदान नगर, राम नगर, अभय नगर, रेल नगर, महेश नगर, इन्द्रा नगर, गणेश नगर, मार्निंग स्टार स्कूल के सामने, बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति, राजीव नगर, जनता नगर, महेश नगर राजगढ़, कोमल नगर राजगढ़, सौभाग्य नगर राजगढ़, शिव नगर राजगढ़, निराला नगर, भवानी नगर, शक्ति नगर, आदर्श नगर, पटवारी कॉलोनी, त्रिमूर्ति नगर, श्रृंगी कॉलोनी, शिवम् परिसर, कॉमर्स कॉलोनी, टाटा नगर, बुद्धेश्वर रोड, धीरजशाह नगर, राम रहीम नगर, राम रहीम नगर, राम रहीम नगर, सैफी नगर कॉलोनी, कल्याण नगर, आंधा सेठ की पुलिया के पास करमदी रोड, करमदी रोड, तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2, अशोक नगर, ज्योति नगर, सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर सी सेक्टर, मौलाना आजाद नगर, रत्नेश्वर रोड, भांभी गृह निर्माण, लालजी का बाग, पटेल साहब की बावड़ी, समता नगर, राजस्व नगर, प्रताप नगर के सामने, होमगार्ड कॉलोनी के पीछे गली नम्बर 4, संजय नगर, रहमत नगर, बापू नगर कुली कॉलोनी, राजू नगर डीजल शेड व महर्षि वेद व्यास कॉलोनी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!