
Publish Date: October 30, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुजापुर पंचायत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार पारस वैश्य सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।





