ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशमध्यभारतरतलाम

इसमें आरो वॉटर नहीं विदेशी मदिरा है…

आरो वॉटर की सप्लाई में चल रहा था विदेशी मदिरा का गोरख धंधा... आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 पेटी विदेशी मदिरा जप्त...

Publish Date: March 21, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम यदि आप आरो वाटर पीने के शौकीन है, और आपके घर पर आरो वाटर आता है ऐसे में अचानक यदि आरो वॉटर की केन से विदेशी मदिरा की बोतले निकल जाए तो चौकिएगा मत। जी हां रतलाम में आरो वाटर सप्लाई के नाम पर ऐसा ही गोरख धंधा हो रहा था। जिसमें एक आरो वॉटर संचालक आरो वॉटर की आड़ में विदेशी मदिरा सप्लाई कर रहा था। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए इसके यहां से नो पेटी हाई रेंज की विदेशी मदिरा बरामद करी है। तथा एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया है। आबकारी विभाग में डेढ़ लाख की विदेशी मदिरा के साथ जप्त वाहन  की कीमत सहित 2 लाख से अधिक की जप्ती करी है।

 

जिला आबकारी अधिकारी शादाब सिद्दीकी ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि कस्तूरबा नगर में रोड स्थित शीतल आरो वॉटर की दुकान से अवैध मदिरा का विक्रय एवं सप्लाई होता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के दल के द्वारा एक स्कूटी पर शराब की पेटी ले जाते हुए शीतल आरो वॉटर के संचालक निलेश बोथरा को बाजना बस स्टैंड से पकड़ा गया। इसके पश्चात उसकी निशानदेही पर उसके घर से आबकारी विभाग के दल ने नो पेटी अंग्रेजी शराब आरो वॉटर की केन के साथ बरामद करी।
शराब को घर में संग्रहित करने के साथ-साथ आरो वॉटर की केन के अंदर छुपाया गया था। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग चुकी है और ऐसे में अब अवैध शराब का कारोबार और ज्यादा फलने फूलने की संभावना है। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह शराब कहां से खरीद कर लाया था रतलाम जिले से खरीदी थी अथवा अन्य जगह से यह लेकर आया था। इसके अलावा शराब के सैंपल भी इंदौर भेजे गए हैं तथा उसकी जांच कराई जा रही है यह शराब नकली अथवा डुप्लीकेट तो नहीं बनाई गई है।
आरोपी निलेश बोथरा पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है और यदि इंदौर से किसी भी प्रकार की अवैधानिक  जानकारी प्राप्त होती है तो धाराओं में वृद्धि की जाएगी। बताया जाता है कि निलेश बोथरा विदेशी मदिरा की दुकानों पर बिकने वाली शराब से कम कीमत पर 24 घंटे शराब की होम डिलीवरी करता था। तथा यह गोरख धंधा काफी लंबे समय से चल रहा था। उल्लेखनीय है की रतलाम जिले सहित शहर में तथा ग्रामीण अंचलों में तेजी से ढाबे खुल रहे हैं तथा इन ढाबो पर शराब का खुलेआम गोरख धंधा चल रहा है।अब देखना है इन तक पुलिस अथवा आबकारी विभाग कौन सबसे पहले इन पर कार्रवाई करता है। अहाते बंद होने के कारण इन ढाबों पर दिन-रात मदिरा प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है तथा खुलेआम यहां पर इनका सेवन और विक्रय होता है
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!