ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशरतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

नशे का कॉकटेल… मेडिकल स्टोर पर चल रहा था लोकल एनेस्थीसिया का खेल…

नशेड़ी ले रहे नशे का कॉकटेल... ब्राउन शुगर स्मैक और एमडी में मिला रहे लोकल एनेस्थीसिया... बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक रहा मेडिकल स्टोर पर लिगनोकेन हाइड्रोक्लोराइड...

Publish Date: March 21, 2024

(www.csnn24. रतलाम नशे के आदि लोग अपने नशे को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं एक ऐसा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसमें इसमें ब्राउन शुगर लेने वाले अथवा एमडी का नशा करने वाले नशेड़ी अब इनमें लोकल एनेस्थीसिया का इंजेक्शन मिलकर इसका कॉकटेल ले रहे हैं।

 

रतलाम पुलिस के द्वारा लगातार अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। विगत चार दिनों में पुलिस ने नशे के 18 सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जो ब्राउन शुगर स्मैक एमडी गांजे के कारोबार में लिप्त थे तथा उसका सेवन करते थे एवं अन्य लोगों को बेचते थे।
इन्हीं से पूछताछ के दौरान कल पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करी है। पूछताछ के दौरान नशे का कारोबार करने वाले इन नशेड़ियों में से कुछ लोगों ने बताया कि वह लोग नशे का कॉकटेल भी लेते हैं। जब उनसे इस कॉकटेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि रतलाम में कुछ मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जो एविल नमक इंजेक्शन के साथ-साथ लोकल एनेस्थीसिया लिग्नोकेन हाइड्रोक्लोराइड भी इनको उपलब्ध करा रहे हैं।यह दवाई बिना डॉक्टर की पर्ची के के नहीं दी जा सकती है, क्योंकि इसका उपयोग किसी अंग विशेष को सुन्न करने के काम में आता है। तथा इसकी सप्लाई सिर्फ मेडिकल कॉलेज अथवा हॉस्पिटल को होती है। और इसका उपयोग ऑपरेशन के दौरान किया जाता है। नशे के आदि लोग इस लिगनोकेन

हाइड्रोक्लोराइड नामक लोकल एनेस्थीसिया को नशे के अन्य साधनों जैसे स्मेक, ब्राउन शुगर ,एमडी आदि में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका नशा कई गुना बढ़ जाता है। पुलिस कप्तान राहुल लोढ़ा के निर्देश पर कल रात पुलिस की एक टीम ने महू रोड स्थित सांवरिया मेडिकल स्टोर पर नशे के आदि युवक को भेजा तथा दुकान संचालक के द्वारा तत्काल बिना डॉक्टर की पर्ची के के उसे लोकल एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लिगनोकेन हाइड्रोक्लोराइड थमा दिया गया। इसके पश्चात पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर दुकान की तलाशी कार्रवाई वहां से चार इंजेक्शन और बरामद हुए दुकान को सील कर कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान का कहना है कि

उनकी कोशिश रहेगी की दुकान का लाइसेंस स्थाई रूप से रद्द किया जाए तथा उनके रडार पर रतलाम के लगभग आठ मेडिकल स्टोर और हैं। उनका कहना है कि रतलाम में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना उनका उद्देश्य है उसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और कार्रवाई सतत जारी रहेगी। ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने बताया कि दुकान के लाइसेंस धारी एवं संचालक भारत राठौड़ एवं विकास राठौर के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!