ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
रतलामशिक्षा एवं करियर

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेले में एक ओर मिला रोजगार और दूसरी ओर हुए लोन स्वीकृत….

Publish Date: May 8, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में प्राचार्य  यू.पी. अहिरवार द्वारा शासन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में रोजगार ’’युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेला’’ का आयोजन किया गया। हब और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत् उक्त आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिन्हा के सफल मागदर्शन में उक्त आयोजन में सहभागिता की गई।

रोजगार मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्टॉल लगाई गई। शासन निर्देशों के परिपालन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतला में रोजगार मेले का आयोजन प्रतिमाह होता है। रोजगार मेले में लगभग 21 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। दिनांक 7 मई 2025 को आयोजित रोजगार मेले में लगभग 86 युवक युवितियों द्वारा पंजीयन कराया गया। लगभग 20 युवक युवतियों को ऑफर लेटर रोजगार हेतु प्रदाय किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, एज्यूकेशन लोन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, पीएमएफएमई, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एग्री एनफ्रा के अन्तर्गत् 16 प्रकरण पास किए गए एवं लगभग रूपए 63,78,956 के लोन स्वीकृत किए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक युवतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप युवक युवतियों को मैडल और प्रमाणपत्र प्रदाय किए गए ।


आयोजन में ये रहे उपस्थित- आईटीआई के अधीक्षक श्री एच.के. बाथम, आरएसईटीआई डायरेक्टर श्री दिलीप सेठियाजी, आईटीआई के टी.पी.ओ. श्री प्रफुल्ल सोनारकर, लिपिक श्री अनुप खटवानी, महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बैरागी, पर्यवेक्षक श्रीमती नीलम वाघेला, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती गायत्री शर्मा एवं हब लिपिक श्रीमती यशोदा कुंवर राजावत।
आयोजन में मुख्य उद्बोधन श्री एच.के. बाथम, श्री रजनीश सिन्हा एवं दिलीप सेठिया जी द्वारा दिए गए। उद्बाोधन के दौरान युवक युवतियों को छोटे रोजगार से बडे रोजगार की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी गई साथ ही विभिन्न प्रकार के शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत् लोन लेकर आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरणा दी गई। साथ ही आईटीआई स्टूडेण्ट को मोबाईल पर रील देखने पर अनावश्यक समय खर्च करने से रोकने की प्रेरणा दी गई।
कार्य्रक्रम का संचालन एवं आभार आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री एस.के.गौतम द्वारा किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!