
(csnn24.news)रतलाम जिला अभिभाषक संघ में दीपावली मिलन समारोह बनाया गया इस समारोह में अभिभाषक संघ की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह एक अविस्मरणीय पल है जिसके लिए वे वर्षों से प्रयासरत थे कि

अभिभाषक परिवार के गौरवशाली व्यक्तिव को संघ की और से सम्मानित किया जाए और सभी के आशीर्वाद से अब वो पल आया है जहां हम उन सभी होनहारों को सम्मानित कर रहे हैं।




जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से रतलाम और अभिभाषक संघ का नाम रोशन किया है इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्टेट बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया ने कहा की ऐसा कार्यक्रम अभिभाषक जगत में एक अनूठी पहल और अध्यक्ष राकेश शर्मा को धन्यवाद जिन्होंने ऐसे कार्यक्रम का परिचय कराया जिसे हम मध्य प्रदेश के लेवल पर भी आयोजित करने का प्रयास करेंगे इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशा पूरे ने कहा की रतलाम जिला अभिभाषक संघ में बहुत ही अच्छे-अच्छे अत्मियता पूर्ण कार्यक्रम होते हैं जो जिला न्यायालय को एक परिवार का रूप देते हैं इस अवसर पर सरस्वती वंदना एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने की अतिथियों का स्वागत सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने किया कार्यक्रम का संचालन संघ उपाध्यक्ष सुनील जैन एवं प्रीति सोलंकी ने किया आभार प्रदर्शन संघ सचिव चेतन केलवा ने किया




