ब्रेकिंग
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज....
कानून एवं अपराधरतलाम

अच्छी पहल… इनके कटे ई चालान… रतलाम पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही…

सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखकर 18 वाहनों के जारी किए ई चालान...

Publish Date: December 21, 2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम  राहुल कुमार लोढ़ा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा (रा.पु.से.), उपपुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में शहर के दो बत्ती चौराहे के आसपास के क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा नो-पार्किंग में वाहन खडे करने पर वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखकर ऐसे वाहन चालकों के विरुध्द ई-चालानी कार्यवाही की मुहिम चलाई गई है। ई-चालानी कार्यवाही से पहले दिनांक 19.12.2023 को थाना यातायात से सउनि सोमदत शर्मा द्वारा अनाउसमेन्ट कर सभी दुकानदारों एवं नो-पार्किंग में खडे वाहन चालकों को सूचित भी किया गया था। दिनांक 20.10.23 को थाना यातायात प्रभारी सूबेदार  अनोखीलाल परमार हमराह आरक्षक गजपाल सिंह राठौर द्वारा सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम रतलाम से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 चार पहिया व 04 दो पहिया कुल 18 वाहन चालकों के विरुध्द ई-चालान जनरेट किये गये है। शहर में यातायात सुधार हेतु नो-पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुध्द सतत् निरंतर ई-चालानी कार्यवाही चलेगी तथा वाहन चालक द्वारा दोबारा यही गलती दोहराई जाने पर वाहन चालक का लाईसेन्स निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।
शहर में बाधा रहित सरल एवं सुगम यातायात संचालन के लिए प्रतिबध्द यातायात पुलिस की आम जनता से अपील है, कि अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही पार्क करे तथा यातायात के नियमों का पालन कर ई-चालानी कार्यवाही से बचे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!