ब्रेकिंग
पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार...
जनसम्पर्करतलाम

देखते ही देखते उसे तत्काल आवासीय पट्टा ,ट्राईसाईकिल ,खाद्यान्न पात्रता पर्ची मिल गई

कलेक्टर की संवेदनशीलता दिव्यांग अंबाराम के चेहरे की लौटी रौनक

Publish Date: January 18, 2023

रतलाम(csnn24.com) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले राज्य शासन की जनजातीय वर्ग के प्रति संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल रतलाम जनसुनवाई में उस वक्त देखने को मिली जब मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए आदिवासी अंबाराम भूरिया को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जनसुनवाई में ही भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दे दिया गया । साथ ही नि:शुल्क राशन के लिए पात्रता पर्ची और आवागमन के लिए नि:शुल्क ट्राईसाईकिल भी हाथो हाथ उपलब्ध कराई ।

रतलाम के मोती नगर क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग आदिवासी अंबाराम भूरिया की किस्मत ही चमक गई। वह मंगलवार जनसुनवाई में अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास आया था । उसकी समस्या सुनकर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम श्री संजीव पांडे को निर्देशित किया कि अंबाराम को शीघ्र–अतिशीघ्र भूमि का पट्टा दिया जाए । अंबाराम को हाथों हाथ धारणाधिकार के तहत 22 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दिया गया । कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा को तत्काल अंबाराम को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में ही कलेक्टर के हाथों अंबाराम को ट्राई साइकिल भी मिल गई ।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी द्वारा  पात्रता पर्ची की कार्रवाई भी कर दी गई । अंबाराम भूरिया अपने कच्चे मकान में अकेला रहता है । जनसुनवाई में वह भूमि के पक्के पट्टे और पात्रता पर्ची की आस लेकर आया था । अंबाराम के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी, उसने तो सोचा ही नहीं था कि उसको एक साथ इतनी सौगातें मिल जाएगी । वह बार-बार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को धन्यवाद दे रहा था । 

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh,Bureau chif BS tv mp/cg.. Bureau chief Digiana news indore at Ratlam .. Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button