ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनसम्पर्करतलाम

देखते ही देखते उसे तत्काल आवासीय पट्टा ,ट्राईसाईकिल ,खाद्यान्न पात्रता पर्ची मिल गई

कलेक्टर की संवेदनशीलता दिव्यांग अंबाराम के चेहरे की लौटी रौनक

Publish Date: January 18, 2023

रतलाम(csnn24.com) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले राज्य शासन की जनजातीय वर्ग के प्रति संवेदनशीलता की बड़ी मिसाल रतलाम जनसुनवाई में उस वक्त देखने को मिली जब मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए आदिवासी अंबाराम भूरिया को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जनसुनवाई में ही भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दे दिया गया । साथ ही नि:शुल्क राशन के लिए पात्रता पर्ची और आवागमन के लिए नि:शुल्क ट्राईसाईकिल भी हाथो हाथ उपलब्ध कराई ।

रतलाम के मोती नगर क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग आदिवासी अंबाराम भूरिया की किस्मत ही चमक गई। वह मंगलवार जनसुनवाई में अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास आया था । उसकी समस्या सुनकर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम श्री संजीव पांडे को निर्देशित किया कि अंबाराम को शीघ्रअतिशीघ्र भूमि का पट्टा दिया जाए । अंबाराम को हाथों हाथ धारणाधिकार के तहत 22 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा आवास निर्माण के लिए दिया गया । कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा को तत्काल अंबाराम को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में ही कलेक्टर के हाथों अंबाराम को ट्राई साइकिल भी मिल गई ।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एचचौधरी द्वारा  पात्रता पर्ची की कार्रवाई भी कर दी गई । अंबाराम भूरिया अपने कच्चे मकान में अकेला रहता है । जनसुनवाई में वह भूमि के पक्के पट्टे और पात्रता पर्ची की आस लेकर आया था । अंबाराम के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थीउसने तो सोचा ही नहीं था कि उसको एक साथ इतनी सौगातें मिल जाएगी । वह बार-बार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को धन्यवाद दे रहा था । 

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!