
Publish Date: March 31, 2023
(csnn24.com)एमपी के मंदिर में रामनवमी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हुई, एक शख्स अब भी लापता है। बचाव कार्य जारी है।
इंदौर (मध्य प्रदेश) के कलेक्टर इलैयाराजा टी. के मुताबिक, रामनवमी पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जबकि एक शख्स लापता है। बकौल कलेक्टर, 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें से 2 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।





