ब्रेकिंग
भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत....
रतलाम

सहकारी साख संस्था… श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज का लगातार 9 वे वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश….

Publish Date: June 23, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की आज बड़बड़ हनुमान मंदिर पर वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। प्रारंभ में संचालक मंडल द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ । सबसे पहले कोषाध्यक्ष  नवीन शर्मा द्वारा आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया जिसमें लगातार 9 वे वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया । उपाध्यक्ष  चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया । इसके पश्चात संस्था ने अपने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष  निखिलेश शर्मा ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा लगातार 9 वे वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है । संस्था समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण प्रदान कर चुकी है और उसकी शत प्रतिशत वसूली भी होती आ रही है ये सभी सदस्यों के सहयोग एवं संचालकों के समन्वय के साथ संभव हुआ है ।
श्री शर्मा में बताया अभी संस्था के में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके है । प्रतिवर्ष सदस्यों की सदस्यता बढ़ती जा रही है । इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


सभा में संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन जोशी,संचालक  राजकुमार हाड़ा,रोहित पाठक, अरुण व्यास,यश शर्मा,श्रीमती नीता शर्मा,महेंद्र व्यास एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य  महेश शर्मा,मनीष जोशी,दिनेश शर्मा,दीपक शर्मा,मधुसूदन राजावत,शैलेश क्षोत्रिय,प्रियेश शर्मा,प्रशांत शर्मा, डॉ यश हाड़ा, डॉ श्रीमती रोमा शर्मा श्रीमती नाविका जोशी,चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन  अरविन्द वत्स ने किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!