ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकमध्यभारतरतलामराजनीति

भगवा हुए कांग्रेसी लगाए जय श्रीराम के नारे

भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने भी किया हनुमान चालीसा का पाठ

Publish Date: March 6, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम में आज कांग्रेस पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आईl और कांग्रेसियों के मुंह पर एक ही नारा था जय श्रीराम जय श्रीरामl जी हां आज कांग्रेस के द्वारा कल रतलाम में भाजपा के महापौर की सरपरस्ती में संपन्न हुई राष्ट्रीय जूनियर बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में बजरंग बली की प्रतिमा के सामने रैंप ऊपर महिला प्रतिभागियों के द्वारा अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया गयाl इस दौरान उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में उपयोग में आने वाले बहुत ही छोटे कपड़े धारण कर रखे थेl

इस दौरान महिला प्रतिभागी कई बार बजरंगबली की मूर्ति के सामने से निकली उनके सामने उन्होंने प्रदर्शन करा और सबसे बड़ी बात यह थी कि उनके द्वारा पैरों में सैंडल धारण कर रखी थीl इसके बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तेजी से इसका विरोध करते हुए आज आंदोलन की घोषणा करी थीl तथा उसी आंदोलन के चलते आज कांग्रेसी दालु मोदी बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए वहां पर सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ करा।

तथा रैली के रूप में विधायक सभागृह पहुंचे एवं श्रीफल तथा गंगाजल से कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया गया इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे और उनके द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए इसके अलावा भगवा झंडे को भी लहराया गया। इस आंदोलन की सबसे बड़ी बात यह रही कि भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भी हनुमान चालीसा के पाठ में सम्मिलित हुए ।तथा उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से मंदिर जाते हैं जब उन्होंने देखा कि हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है ,तो वह भी वहां पर बैठ गए उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हालत में नारी शक्ति का अपमान नहीं होना चाहिए और धर्म संस्कृति नियम कायदे कानून का पालन भी होना चाहिए। इस दौरान कांग्रेसियों के द्वारा जमकर रतलाम महापौर और विधायक के विरुद्ध नारेबाजी की गई। तो वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने अपने बयान में बोला कि जिन लोगों को लंगोट बांधना नहीं आता और जो लोग लंगोट का महत्व नहीं समझते वह इस कार्यक्रम के आयोजक थे वह क्या जानेंगे कि लंगोट का सम्मान क्या होता है और बजरंगबली का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कल औद्योगिक क्षेत्र थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कृत्य किया गया और तालाबंदी दी गई तो इससे पता लगता है कि सत्ता के मध्य में यह कितने अहंकारी हो गए हैं। प्रशासन उनका कुछ भी नहीं कर पा रहा है अब समझ सकते हैं कि गुंडागर्दी कौन कर रहा है और गुंडा तत्व कौन है। इस संदर्भ में अभी तक महापौर प्रहलाद पटेल ना तो मीडिया के सामने आए हैं ना ही उनके द्वारा कोई बयान जारी किया गया है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!