ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
टेक्नोलॉजी

एयरटेल-जियो को टक्कर देगी BSNL

अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस

Publish Date: January 18, 2023

एयरटेल और जियो के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है। यूनियन IT एंड टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि BSNL अपनी 5G सर्विस को अप्रैल 2024 तक पेश कर देगी। BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च होने के एक साल के अंदर इसको 5G में अपग्रेड करेगी।

फिलहाल, BSNL TCS और C-DOT के साथ मिलकर 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव ने Airtel और Jio 5G सर्विस को ओडिशा में पेश करने के दौरान यह बातें कही हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि पूरे ओडिशा में BSNL 5G सर्विस अगले 2 साल में उपलब्ध करा दी जाएगी। BSNL 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद एयरटेल और जियो को टक्कर मिलेगी।

एयरटेल और जियो ने भारत में अक्टूबर में 5G सर्विस को लॉन्च किया था। ऐसे में कंज्यूमर्स 5G की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन BSNL 4G ही लॉन्च नहीं कर पाया है। ये देरी BSNL पर निगेटिव असर डाल रही है। 4 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई तब भी BSNL को बाहर रखा गया। इस देरी के कारण जहां प्राइवेट कंपनियां देश में 5G रोलआउट कर रही है वहीं BSNL 4G पर ही अटकी हुई है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!