ब्रेकिंग
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी.... विप्लव जैन और शुभम गुर्जर ने भोपाल में जताया केबिनेट मंत्री काश्यप का आभार... भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का प्रथम रतलाम आगमन होगा... शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ...
मध्य प्रदेशरतलामराजनीति

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा:- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी….

प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Publish Date: April 8, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम 07 अप्रैल 2026 / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार रतलाम आए विप्लव जैन का मंगलवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विशाल वाहन रैली निकालकर जोशीला स्वागत किया। भाजयुमो महामंत्री ने अभिवादन कर सबका आभार जताया। रैली कालिका माता मंदिर परिसर से आरंभ हुई। आरंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने स्वागत मंच से कहा कि उन्हें प्रदेश स्तर की यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है। वे भाजपा नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्व और विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन का पालन करने की अपील की।
इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम के कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से लगातार मेहनत करने और पार्टी को मजबूत रखने का आह्वान किया। युवा मोर्चा की रैली कालिका माता से आरंभ होकर नगर निगम, कालेज रोड़, नाहरपुरा, माणक चौक , घास बाजार, चांदनी चौक , तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी , शहीद चोक, लोकेन्द्र टाकिज होते हुए न्यु रोड़ स्थित युवा मोर्चा के जिला कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, आदित्य डागा एवं सोना शर्मा  खुली जीप मे सवार थे। रैली का मार्ग जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया। रैली के समापन पर भाजयुमो के जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!