
(www.csnn24.com) रतलाम भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर जमुनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके आवास पर मिला ।प्रदेश में प्रचंड बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार बनने और उज्जैन विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। ऐसे में सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से भेंट करने को लालायित हैं। भाजपा युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शुभम गुर्जर जमुनिया, तेजपाल सिंह शेखावत, यादवेन्द्र यादव,गौरव गुर्जर,लखन गुर्जर, आशीष शर्मा, मनोज गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर रतलाम आगमन का निमंत्रण दिया। जिसे श्री मुख्यमंत्री यादव ने सहर्ष स्वीकार किया।ओर कहा कि प्रदेश के विकास में तेजी से कार्य करने के प्रति भाजपा सरकार संकल्पित है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने ओर शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे।