
(www.csnn24.com)रतलाम उत्सव का माहौल है। होलिका का पर्व नजदीक है। और ऐसे में आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व ना हो तो यह तो संभव नहीं। लोकतंत्र के उत्सव में होली का और भगोरिया पर्व अब वोट तंत्र का उत्सव बन गया है। रतलाम झाबुआ अलीराजपुर पेटलावद के साथ-साथ आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व की धूमधाम देखने में नजर आ रही है। ऐसे में रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट आदिवासी अंचल से जुड़ी होने के कारण अब प्रत्याशी इसका पूर्ण रूप से लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी ओर से तो पत्ते खोल दिए हैं। और अनीता नागर सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यही कारण है की लोकतंत्र के उत्सव के साथ-साथ भगोरिया पर्व में भी भाजपा की घोषित उम्मीदवार तथा मंत्री जी आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व को धूमधाम से मनाते दिखाई दिए। वर्तमान में हम परिवारवाद की बात नहीं करेंगे ।परंतु अभी भी प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस इसमें पीछे रही है। और रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट को लेकर संशय बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक कांतिलाल भूरिया अपना टिकट तय मान रहे हैं। तो वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके वहां पर उनके क्षेत्र मैं घोर विरोध है। सूत्र यह भी बताते हैं यही कारण है कि हो सकता है कि इस बार रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से रतलाम जिले से किसी व्यक्ति को मौका दे दिया जाए। या फिर भूरिया जी का पुत्र मोह काम में आ जाए।
चलिए देखते हैं भगोरिया पर्व पर भाजपा प्रत्याशी अनीता नगर सिंह चौहान एवं मंत्री जी का वीडियो :-