ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
कानून एवं अपराधरतलाम

थाना बाजना जिला रतलाम पुलिस द्वारा हत्या के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार….

Publish Date: November 4, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के थाना बाजना  पुलिस द्वारा हत्या के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
थाना बाजना जिला रतलाम पर फरियादी सुजल राठौर ने दिनांक 22.10.24 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आज दोपहर करिबन ढाई तीन बजे की मै मेरे पापा मम्मी मेरी बहन घऱ पर ही थे। पडोस की दुकान से कालु ओर उसकी मम्मी प्रेमलता से बात कर रहे थे। इसी दौरान कालू ने मेरी दुकान का सामान फेक दिया तो मेरी मम्मी ने बोला की हमारा सामान क्यों फेका इस बात पर कालु उसकी मम्मी प्रेमलता उसके पापा बाबुलाल मेरे घऱ के बाहर आये गालिया देने लगे और तीनो मेरे पापा को जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे। मेरे पापा की मौत निशांत उर्फ कालु, प्रेमलता, बाबुलाल द्वारा लातघुसो से मारपीट करने के कारण हुई है । फरियादी कि रिपोर्ट पर अरोपी निशांत उर्फ कालु, प्रेमलता, बाबुलाल के विरुद्द अपराध क्रमांक 453/24 धारा 103,3(5) बीएनएस का पंजीबद्द किया गया ।

*फरार आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन :-*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुविभाग सैलाना सुश्री निलम बघेल के नैतृत्व में थाना बाजना के बल के साथ टीम का गठन किया गया।

*पुलिस कार्यवाही का विवरण :-* प्रकरण मे दो आरोपी बाबुलाल राठौर व प्रेमलता राठौर की गिरफ्तारी दिनांक 23.10.24 को कर ली गई थी किन्तु घटना दिनांक से आरोपी निशांत उर्फ कालु राठौर फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी बाजना श्रीमति प्रेमलता खत्री के नेतृत्व मे लगातार तकीनीक संसाधनो व मुखबीरो की सहायता से आरोपी की तलाश रिश्तेदार परिवार व अन्य छुपने के स्थान पर जा रही थी । आज दिनांक को विश्वसनीय मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की आरोपी निशांत उर्फ कालु राठौर रतलाम मे मेडिकल कालेज के आस-पास घुम रहा है । सुचना पर थाना प्रभारी बाजना के द्वारा तत्काल टीम को रवाना किया गया जिस पर से आरोपी निशांत राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी:-* 1.निशांत उर्फ कालु राठौर पिता बाबुलाल राठौर निवासी अम्बे चौक बाजना
2.प्रेमलता पति बाबुलाल राठौर निवासी अम्बे चौक बाजना
3.बाबुलाल राठौर निवासी अम्बे चौक बाजना

*सराहनीय भूमिका :-*
आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान अनु.अ.पु. सैलाना सुश्री निलम बघेल , का.निरी.प्रेमलता खत्री, उनि कांतिलाल सोनार्थी , सउनि योगेश निनामा , आर.1179 सुरेश मईडा ,आर.1136 किशन मचार , आर आर. 271 रविराज (थाना औघोगिक क्षेत्र रतलाम ) व आर. 682 महेन्द्र(थाना औघोगिक क्षेत्र रतलाम ) सैनिक 1165 प्रेम कटारा व सायबर सेल से प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर.1153 राहुल पाटीदार, आर.1098 मंयक व्यास आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!