ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली आज.. Maha Shivaratri 2026 : 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि सनातनी विनोद बिंदल की पहल पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 61वां रक्तदान शिविर, पूरे किए 25 वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार....
धार्मिकरतलाम

महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य ‘सम्मान साफा वाहन रैली आज..

शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी हजारों युवाओं की टोली....

Publish Date: February 14, 2026

(www.csnn24.com)

​रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में आज शनिवार को विशाल ‘सम्मान साफा (वाहन) रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे।

​साफा बांधने जुटेंगे 20 से अधिक उस्ताद-

​आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

​इन मार्गों से गुजरेगी रैली-

​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी, जिनमें शामिल हैं:
• ​सैलाना बस स्टैंड एवं शहर
सराय
• ​धानमंडी और नाहरपुरा ​
• डालूमोदी बाजार, माणकचौक
एवं घासबाजार ​
• चांदनी चौक और त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा, जहाँ भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

​युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील-

​जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने संयुक्त रूप से शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!