ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
रतलाम

पिपलोदा मेंसी.एम. राइज विद्यालय के ‘सृजन’ कार्यक्रम अंतर्गत प्रदर्शनी, प्रस्‍तुतीकरण तथा पुरस्‍कार वितरण समारोह,

Publish Date: February 10, 2023

पिपलौदा CSNN24 :–  पिपलोदा में मात्र 8 माह के सफर में सी.एम.राइज विद्यालय में एतिहासिक परिवर्तन देखा जा रहा है। यहां बच्‍चों का अकादमिक और सह अकादमिक विकास के साथ ही संस्‍कार और व्‍यवहार में परिवर्तन आया है। यह सी.एम.राइज के विजन तथा मिशन का परिणाम है कि बच्‍चों का सर्वांगीण विकास शैक्षिक सुविधाओं के साथ हो रहा है। प्राथमिक स्‍तर के बच्‍चों का मंच और मैदान पर बेझिझक प्रदर्शन शिक्षकों की मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। यह बात सी.एम. राइज विद्यालय के ‘सृजन’ कार्यक्रम अंतर्गत प्रदर्शनी, प्रस्‍तुतीकरण तथा पुरस्‍कार वितरण समारोह में अतिथि युवा मोर्चा के मंडल अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल जैन ने कही। कार्यक्रम में नगर भाजपा मंडल अध्‍यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विजन का परिणाम है कि शासकीय विद्यालय प्रत्‍येक गतिविधि में अपना उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं। इससे सरकारी स्‍कूलों के प्रति पालकों की अवधारणा बदलेगी। विद्यालय में अध्‍ययन करने वाले बच्‍चों के पालकों तथा तथा छात्रों ने भी विचार व्‍यक्‍त करते हुए शाला में कम समय में अध्‍ययन तथा अध्‍यापन के क्षेत्र में की गई प्रगति की सराहना की।कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रईस मंसूरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्‍न विषयों से संबंधित चार्ट, मॉडल तथा कक्षाओं की सजावट की। व्‍यवसायिक अध्‍ययन के अंतर्गत हेल्‍थ के छात्रों ने नाटिका के माध्‍यम से जीवन सुरक्षा के उपायों की जानकारी प्रदान की। प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने स्‍वागत संबोधन में शाला में शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय में की गई वर्षभर की गतिविधि का प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करते हुए सुधारों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संस्‍था में आयोजित गतिविधियों की लघु फिल्‍म का प्रदर्शन कर वर्षभर की उपलब्धियों को दर्शाया गया। संस्‍था में सर्वाधिक उपस्थिति, उत्‍कृष्‍ट छात्र, खेल, साहित्यिक तथा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले 255 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरस्‍कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्‍था के जितेन्‍द्र शर्मा, रानू सोनी, डॉ.दीपिका शर्मा, डॉ.मनीषा टेगौर, धर्मेन्‍द्र पाटीदार, राकेश मंगल, अर्पित डावर, भोपालसिंह राठौर, गुलाम मोइनउद्दीन खान, कुमुद श्रोत्रिय, अर्जुनसिंह राठौर, रितेश सुराना, अशोक सोलंकी, अनामिका त्रिवेदी, विजेन्‍द्रसिंह राठौर, बालाराम मालवीय, हिरदेश राठौड़, मदनलाल पोरवाल, मुकेश राठौर, इसरार शेख, अरूण जोशी, श्रिया बोहरा, परवेज आलम, सोनम सांकला, लक्षमीनारायण वसीठा, गौरव वर्मा, जितेन्‍द्र पाटीदार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय भट्ट ने किया तथा आभार प्राचार्य संजय शर्मा ने माना।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!